ऊर्जा मंत्री ने सड़क पर कचरा फैला देख लगाई झाड़ू:लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश, सफाई दरोगा को लगाई फटकार

लोकमतसत्याग्रह/ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का एक बार फिर सड़क पर झाड़ू लगाते वीडियो सामने आया है, जिसमें सड़क पर फैले कचरे को झाड़ू लगाकर साफ करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है की ऊर्जा मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र का निरीक्षण करने निकले थे, तभी उन्हें रास्ते पर कच्चे का ढेर पड़ा हुआ दिखाई दिया। कचरे को देखकर मंत्री ने अपना काफिला वही रोक दिया और गाड़ी से उतरकर झाड़ू मंगवाकर खुद अपने हाथों सड़क पर पड़े कचरे को साफ करना शुरू कर दिया। कचरा साफ करने के बाद ऊर्जा मंत्री ने उसे क्षेत्र के सफाई दारोगा को मौके पर बुलाया और उसे जमकर फटकार लगाई, साथ ही उसे वार्निंग दी कि अगर उन्होंने दोबारा इस तरह से सड़क पर कचरा फैला हुआ मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि बीजेपी के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर आए दिन मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं कभी वह नाले में उतरकर सफाई करने लगते हैं तो कभी मैकेनिक की दुकान पर हथौड़ा मारते दिखाई देते हैं, यही नहीं ऊर्जा मंत्री आए दिन कुछ ना कुछ नया कारनामा करते दिखाई देते हैं। वहीं शुक्रवार को भी ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर हाथ में झाड़ू पकड़कर सड़क पर फैले कचरे को साफ करते दिखाई दिए हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने 16 विधानसभा का निरीक्षण करने निकले थे,अभी वह सागर ताल रोड पहुंचे ही थे कि उन्हें सड़क पर फैला हुआ कचरा दिखाई दिया। सड़क पर कचरा देखकर ऊर्जा मंत्री ने स्वच्छता का संदेश देते हुए अपने काफिले के वाहनों को वहीं रोक दिया और गाड़ी से उतर कर सड़क पर पहले कचरे को झाड़ू उठाकर साफ करना शुरू कर दिया। सड़क पर पहले कचरे को साफ करने के बाद ऊर्जा मंत्री ने उसे इलाके के सफाई दरोगा को मौत पर बुलवाया और से जमकर फटकार लगाई, साथियों से वार्निंग भी किया का दोबारा से उन्होंने इलाके में कचरा फैला हुआ देखा था तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply