भारत सिंह पर ढाई करोड़ की संपत्ति, सतीश भरते हैं मात्र 5 लाख का रिटर्न

लोकमतसत्याग्रह/विधानसभा निर्वाचन-2023 में मैदान में उतरे प्रत्याशियों के पास जमीन-जायदाद और सोना-हथियार भरपूर है। सोमवार को नवमी से भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों के नामांकन दाखिले का सिलसिला शुरू हो गया जिनके शपथ पत्रों में ऐसी कई जानकारियां सामने हैं। भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह और कांग्रेस प्रत्याशी सतीश सिंह सिकरवार ने नामांकन दाखिल किए। भाजपा के ग्वालियर ग्रामीण से प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह करोड़पति तो हैं ही, साथ ही सोने-चांदी के जेवरातों के भी शौकीन हैं। 12वीं पास भारत सिंह के पास चल-अचल संपत्ति मिलाकर लगभग ढ़ाई करोड़ की संपत्ति है, वहीं पत्नी के पास भी एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। वहीं पिछले विधानसभा चुनाव-2018 की तुलना में लगभग दोगुना से ज्यादा बढ़ोत्तरी हुई हैं। इधर कांग्रेस से ग्वालियर पूर्व के प्रत्याशी सतीश सिंह सिकरवार एलएलएम-पीएचडी हैं और पिस्टल-रिवाल्वर जैसे तीन हथियारों के शौकीन हैं।

सतीश भी करोड़पति हैं

·  शैक्षणिक योग्यता- एमए,एलएलएम,पीएचडी

·  हाथ में नकदी- 80500, पत्नी व महापौर शोभा सिकरवार की 73700

·  वाहन- एसयूवी वाहन 18 लाख

·  सोना-चांदी- खुद पर 120 ग्राम सोना, पत्नी पर 200 ग्राम, बेटी 20 ग्राम

·  लाइसेंसी हथियार- एक रिवाल्वर और दो रायफल

·  इंटरनेट मीडिया पर: तीन खाते

·  आयकर रिटर्न- पांच लाख रूपए

ग्वालियर ग्रामीण प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह

  • शैक्षणिक योग्यता: 12वीं पास
  • हाथ में नकदी: 1 लाख 22 हजार
  • सोना चांदी- तीन तोला खुद, पत्नी पर 25 तोला सोना,एक किलो चांदी
  • वाहन- खुद के पास नहीं
  • लाइसेंसी हथियार- दो रायफल
  • इंटरनेट मीडिया पर: तीन खाते
  • आयकर रिटर्न- 27 लाख से ज्यादा

माया सिंह, प्रद्युम्न सिंह, प्रवीण सहित 33 फार्म गए

नामाकंन दाखिले के सिलसिले के बीच फार्म बिक्री जारी है। अभी तक कुल 33 फार्म बिक चुके हैं जिनमें भाजपा की पूर्व से प्रत्याशी माया सिंह, ग्वालियर विधानसभा से प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह, भितरवार से कांग्रेस प्रत्याशी लाखन सिंह व दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक के फार्म सोमवार को लिए गए।

Leave a Reply