मोहन यादव होंगे एमपी के नए सीएम:नरेंद्र सिंह तोमर होंगे स्पीकर; दो डिप्टी सीएम- जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला

लोकमतसत्याग्रह/मध्यप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे। मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। भोपाल स्थित ‌BJP के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी है। मोहन यादव ओबीसी वर्ग से आते हैं।

दो डिप्टी सीएम होंगे – जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला। जगदीश देवड़ा मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ से विधायक हैं। देवड़ा SC वर्ग से आते हैं। जबकि राजेन्द्र शुक्ला रीवा सीट से विधायक हैं। ब्राह्मण वर्ग से आते हैं।

नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष होंगे। तोमर मुरैना जिले की दिमनी सीट से विधायक हैं।

बैठक में पर्यवेक्षक मनोहर लाल खट्‌टर (CM हरियाणा), डॉ. के. लक्ष्मण (राष्ट्रीय अध्यक्ष, BJP OBC मोर्चा) और आशा लकड़ा (राष्ट्रीय सचिव भाजपा) मौजूद रहे। विधायक दल की बैठक से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई।

जानिए नए सीएम मोहन यादव के बारे में..

  • उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक हैं मोहन यादव
  • उम्र – 58 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता – बी.एस.सी., एल-एल.बी., एम.ए.(राज.विज्ञान), एम.बी.ए., पी.एच.डी.
  • राजनीतिक कॅरियर – सन 1982 में माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्र संघ के सह-सचिव, 1984 में अध्‍यक्ष
  • 2013 में विधायक बने। 2018 में दूसरी बार चुनाव जीतकर उच्च शिक्षा मंत्री बने

विधायक दल की बैठक के अपडेट्स

  • फोटो सेशन में तीनों पर्यवेक्षक भी शामिल हुए।
  • विधायक दल की बैठक से पहले नवनिर्वाचित विधायकों का फोटो सेशन हुआ।
  • बीजेपी दफ्तर में सभी बीजेपी विधायक, पर्यवेक्षक, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद।
  • सीएम शिवराज​ सिंह​​​​​​, मनोहर लाल खट्टर के साथ कार में बैठकर बीजेपी ऑफिस पहुंचे।
  • पर्यवेक्षक डॉ. के. लक्ष्मण और आशा लकड़ा भी बीजेपी ऑफिस में हैं।
  • भोपाल एयरपोर्ट पर पारंपरिक लोक नृत्य से पर्यवेक्षकों का स्वागत किया गया।
  • तीनों पर्यवेक्षक सीएम हाउस पहुंचे। यहां सीएम शिवराज ने पर्यवेक्षकों का स्वागत किया।
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रहलाद पटेल बैठक के लिए बीजेपी ऑफिस पहुंच गए हैं।

Leave a Reply