प्रेम प्रसंग में सफलता पाने के लिए तांत्रिक ने छात्रा को लाखों से ठगा, पुलिस ने किया मामला दर्ज

लोकमतसत्याग्रह/ग्वालियर शहर की थाटीपुर निवासी एक पीड़ित छात्रा मेडिकल स्टूडेंट है। छात्र ने बताया कि कॉलेज जाते वक्त एक बाबा का विजिटिंग कार्ड उसे मिला था, जिसमें लिखा था कि तंत्र-मंत्र के सम्राट सभी गुरुओं के महागुरु सुल्तान जी सम्राट से किसी भी जटिल समस्या या फिर प्रेम प्रसंग को लेकर उनसे मिले और समस्या का समाधान 100% गारंटी के साथ होगा।

छात्रा ने इस विजिटिंग कार्ड को देख अपने प्रेम को पाने के लिए उस बाबा से संपर्क किया। बाबा ने उसे अपने दफ्तर में बुलाकर विश्वास दिलाने के लिए जादू टोना दिखाया। जिसे देख छात्रा को उस पर विश्वास हो गया और उसने अपने प्रेम को पाने के लिए उससे बात की तो तांत्रिक ने उसमें सफलता पाने के लिए कुछ जादू टोने की क्रिया करना बताया और कहा कि इसमें कुछ पैसे का खर्चा आएगा।

छात्रा पैसे देने को तैयार हो गई तो बाबा ने अपना तांत्रिक क्रिया करना शुरू कर दिया। दूसरे दिन छात्रा को बाबा ने फोन कर बताया कि उसके इस कार्य में कुछ बाधा उत्पन्न हो रही है और उसमें कुछ और पैसे देना पड़ेंगे। जिसे लेकर छात्रा ने उसे कुछ और पैसे दे दिए। इस तरह तांत्रिक बाबा उसे बेवकूफ बनाकर 1 लाख 1 हजार रुपए ले चुका था।

तांत्रिक ने और पैसे की मांग की
तांत्रिक बाबा ने छात्रा को फिर अपने दफ्तर बुलाया और वहां एक तांत्रिक मटकी सामने रखकर जादू टोना करने लगा। मटकी अपने आप हिलने लगी बाबा ने कहां भूत-प्रेत की शक्तियां इस मटकी में आ गई है। तुम्हारा काम पूरा हो जाएगा, लेकिन इन शक्तियों की जो मांग रहेगी उसे पूरा करना होगा। तभी तांत्रिक ने कहा कि जादुई शक्तियां ऊंट की बलि चाहती है और उसकी बलि देने के लिए आपको 85 हजार रुपए इसके साथ ही कसाई को 3 हजार रुपए अलग से देना होंगे। जब छात्रा ने इतने पैसे देने से इनकार किया तो उसने कहा कि जादू शक्तियां मटकी में आ चुकी है अगर काम पूरा नहीं हुआ तो जादुई शक्तियां बाहर निकाल कर मुझे या तुम्हारे पूरे परिवार को खत्म कर देगी, जिसे सुन छात्रा डर गई और उसने पैसों की व्यवस्था करने के लिए अपने चाचा को फोन कर उधार पैसे मांगे तब चाचा ने होशियारी दिखाते हुए भतीजी से बातचीत कर समझाया और पूरी बात को समझा।


पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
इसके बाद तांत्रिक को पड़ाव थाना क्षेत्र के फूल बाग गुरुद्वारा के पास पैसे लेने के लिए बुलाया, जैसे ही तांत्रिक पैसे लेने छात्रा के पास आया तो पुलिस के साथ मौजूद चाचा और उसका परिवार तांत्रिक पर टूट पड़ा और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने अपने कब्जे में तांत्रिक को लेते हुए थाने पहुंची, जहां उससे पूछताछ की। फिलहाल पुलिस ने फरियादी छात्रा की शिकायत पर आरोपी तांत्रिक से पूछताछ शुरू कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply