एमपी में फिर एक्टिव होगा मानसून, ग्वालियर समेत इन इलाकों में 12 सितंबर से भारी बारिश का अलर्ट

MP Weather 11 September: ग्वालियर में बारिश का दौर थमने के बाद तेज धूप ने गर्मी बढ़ा दी है। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। बारिश का दौर थमने के बाद ग्वालियर अंचल में मौसम (MP Aaj Ka Mausam) साफ हो गया है। तेज धूप निकलने से दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को ग्वालियर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

सामान्य से 2.4 डिग्री ऊपर पहुंचा पारा

गुरुवार को ग्वालियर का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने का प्रमुख कारण आसमान साफ होना और बादलों की गैरमौजूदगी रही। तेज धूप के कारण दिन में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। तापमान के मामले में खजुराहो 35.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में दूसरे स्थान

Leave a Reply