ट्रेन का ग्वालियर में भी ठहराव रहेगा, जिससे ग्वालियर से खजुराहो, आगरा, मथुरा और रुंधी की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने खजुराहो-रुंधी के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन क्रमांक 01829-01830 खजुराहो-रुंधी फेस्टिवल स्पेशल दोनों दिशाओं में 15-15 ट्रिप चलेगी। ट्रेन का ग्वालियर में भी ठहराव रहेगा, जिससे ग्वालियर से खजुराहो, आगरा, मथुरा और रुंधी की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
ट्रेन 01829 प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को खजुराहो से चलेगी
ट्रेन क्रमांक 01829 खजुराहो-रुंधी फेस्टिवल स्पेशल 15 अक्टूबर से 17 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को खजुराहो से चलेगी। ट्रेन खजुराहो से शाम पांच बजे रवाना होगी और महाराजा छत्रसाल छतरपुर, खरगापुर, टीकमगढ़, दैलवारा/कॉर्ड, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, दतिया और डबरा होते हुए रात 11:43 बजे ग्वालियर पहुंचेगी और 11:45 बजे रवाना होगी।
इसके बाद ट्रेन मुरैना, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन और कोसीकलां होते हुए अगले दिन सुबह 6 बजे रुंधी पहुंचेगी।
इसी प्रकार ट्रेन क्रमांक 01830 रुंधी-खजुराहो फेस्टिवल स्पेशल 16 अक्टूबर से 18 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी। यह ट्रेन रुंधी से शाम 6:45 बजे रवाना होगी। कोसीकलां, मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट, धौलपुर और मुरैना होते हुए रात 10:50 बजे ग्वालियर पहुंचेगी और 10:52 बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह 6:05 बजे खजुराहो पहुंचेगी।

