ग्वालियर में सड़कों की जांच तेज, चेतकपुरी रोड के नमूने जांच में फेल, सोमवार को NHAI और PWD की सड़कों की रिपोर्ट होगी पेश

ग्वालियर हाई कोर्ट में पेश चेतकपुरी से चौपाटी (बसंत विहार होकर) रोड के नमूनों की जांच रिपोर्ट ने यह मुहर भी लगा दी। जांच रिपोर्ट में नमूने फेल निकले।

ग्वालियर। शहर की पूरे प्रदेश में बदनामी कराने वाली चेतकपुरी रोड घटिया ही बनाई गई थी। शुक्रवार को हाई कोर्ट में पेश चेतकपुरी से चौपाटी (बसंत विहार होकर) रोड के नमूनों की जांच रिपोर्ट ने यह मुहर भी लगा दी। जांच रिपोर्ट में नमूने फेल निकले।

हाई कोर्ट में चल रही शहर की खराब सड़कों को लेकर याचिका के क्रम में सुनवाई के दौरान कुलदीप नर्सरी, चेतकपुरी से चौपाटी तक नगर निगम द्वारा बनाई गई सड़क के नमूनों की रिपोर्ट मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में पेश की गई। रिपोर्ट देखने के बाद कोर्ट ने इसी सड़क की वीडियोग्राफी भी ओपन कोर्ट में देखी।

कोर्ट के सामने आई सड़क की स्थिति

इसमें सड़क के एक गड्ढे में दो पाइपों को बोरी के सहारे आपस में जोड़ा हुआ दिखाई दिया। कोर्ट द्वारा बनाए आयोग के अध्यक्ष गौरव समाधिया की ओर से रिपोर्ट पेश की गई। नमूनों के फेल होने के बाद सड़क की मौके की स्थिति भी कोर्ट के सामने आई।

इस मामले में सड़क से संबंधित निजी एजेंसी का रिकॉर्ड भी सीज करने के निर्देश दिए गए हैं। अब इस मामले में आगामी सोमवार को एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग के अधीन सड़कों से संबंधित रिपोर्ट पेश की जाएगी।

बता दें कि, हाई कोर्ट में शहर की सड़कों को लेकर चल रही याचिका की सुनवाई के क्रम में शुक्रवार को चेतकपुरी रोड की जांच रिपोर्ट पेश

अधिवक्ता गौरव समाधिया ने पेश की रिपोर्ट

हाई कोर्ट के निर्देश पर सड़कों की जांच के लिए गठित आयोग के चेयरमैन अधिवक्ता गौरव समाधिया की ओर से यह रिपोर्ट पेश की गई। सुनवाई के दौरान ओपन कोर्ट में वीडियोग्राफी में सड़क के निर्माण की स्थिति दिखी जिसमें बोरी से पाइप जोड़ने के अलावा बड़े बड़े पटिया जैसे पत्थर, मलबा जैसा मटेरियल व कांपैक्शन को लेकर गडबड़ स्थिति दिखी।

सड़क को लेकर यही सामने आया कि इस सड़क का पूरा निर्माण संदेहजनक था। टेक्निकल रिपोर्ट के आधार पर यह संदेह सामने आया है।

30 अगस्त को हुई थी एनएसवी व्हीकल स्कैनिंग

महल रोड, चेतकपुरी, एजी ऑफिस, बसंत विहार और फूलबाग क्षेत्र की सड़कों की एनएसवी व्हीकल कैमरों से स्कैनिंग की गई थी। इसी स्कैनिंग के आधार पर संबंधित स्थानों से सड़क के सैंपल लिए गए थे।

Leave a Reply