ग्वालियर। उपनगर के हजीरा थाना क्षेत्र स्थित आरामिल (कांच मिल) इलाके में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 11:30 बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहल उठा। पैसों के मामूली लेनदेन को लेकर हुए विवाद में काले रंग की बोलेरो गाड़ी से आए तीन बेखौफ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस जानलेवा हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक के पेट में और दूसरे के पैर में गोली लगी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत नाजुक बनी हुई है। Continue reading ग्वालियर में आधी रात खूनी संघर्ष: रुपयों के लेनदेन पर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, दो युवकों को लगी गोली