लोकमत सत्याग्रह/बहराइच 09 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के प्रयोगार्थ ई.वी.एम. एवं वी.वी.पैट की फर्स्ट लेविल चेकिंग (एफएलसी) का कार्य 29 सितम्बर, 2026 से एफ.एल.सी. हॉल/वी.वी.पैट वेयरहाउस, जिला निर्वाचन कार्यालय, कपूरथला कैम्पस, बहराइच में चल रहा है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता व अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार के साथ जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर ई.वी.एम./वी.वी.पैट वेयर हाउस तथा एफ.एल.सी. कार्य का जायज़ा लेते हुए भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड के अभियन्ताओं से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। अभियन्ता द्वारा बताया गया कि ई.वी.एम. एवं वी.वी.पैट की फर्स्ट लेविल चेकिंग (एफएलसी) का कार्य आगामी 14 से 15 दिवसों में पूर्ण कर लिया जायेगा। इस अवसर पर अवर अभियन्ता जल निगम संदीप जायसवाल सहित जल निगम व निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी तथा राजनैतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

