ऑटो ड्राइवर को पीट रहा था शराबी, रोकने पर सिपाही से झूमाझटकी; डंडे से पिटाई का वीडियो वायरल

लोकमत सत्याग्रह/आरोपी को पकड़ लिया गया है। उसे पकड़कर कंपू थाने ले जाया गया। उस पर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

ग्वालियर। हजार बिस्तर अस्पताल के सामने ऑटो चालक को शराब के नशे में एक युवक पीट रहा था। जब उसे यहां मौजूद ट्रैफिक पुलिस के आरक्षक सतीश खरे ने रोका तो वह उससे ही उलझ गया। ट्रैफिक पुलिस के आरक्षक से झूमाझटकी कर दी। इसके बाद आरक्षक ने भी उसे डंडे से पीटा।

नशेड़ी का नाम हरेंद्र उर्फ हीरू चौहान

यहां हंगामा करने वाले नशेड़ी का नाम हरेंद्र उर्फ हीरू चौहान बताया गया है। वह इ-रिक्शा में सवार होकर कंपू स्थित हजार बिस्तर अस्पताल आया था। यहां वह किराये को लेकर आटो चालक से विवाद करने लगा। इसके बाद उसने चालक को पीटना शुरू कर दिया। यहां सतीश खरे की ड्यूटी थी। उसने रोका तो सतीश से उलझ गया। इसके बाद सतीश से झूमा-झटकी कर दी। तब सतीश ने डंडे से मारा और उसे खदेड़ा।

ऑटो चालक के साथ युवक मारपीट कर रहा था। अत्यधिक शराब पी रखी थी। टोकने पर आरक्षक से विवाद किया। उस पर कंपू थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। – अखिल नागर, निरीक्षक, कंपू यातायात थाना

Leave a Reply