लोकमत सत्याग्रह/:संवाददाता /विकास रावत लखनऊ
राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर-5 स्थित बिहारी लाल इंटर कॉलेज में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान । छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की दी गई जानकारी।
महिला हेल्पलाइन1090,आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा एंबुलेंस सेवा 102/108 के बारे में किया जागरूक।
महिला सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं से संबंधित,
जागरूकता पत्रक वितरित कर छात्राओं को किसी भी समस्या की स्थिति में निडर होकर पुलिस से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी गौरव बाजपेयी, उपनिरीक्षक एवं सेक्टर-5 के हल्का प्रभारी उमंग कसौधन, उप निरीक्षक साइबर प्रभारी अनमोल कुमार , तथा महिला आरक्षी सुचेता शाक्य सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
बिहारी लाल हाईस्कूल , गीतापुरी चौराहा, सेक्टर-5, गोमतीनगर विस्तार, लखनऊ|

