19 अक्टूबर, सोमवार को मोहन सिंह की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित करके मनाया जाएगा 48वां प्रो मोहन सिंह यादगारी सांस्कृतिक मेला,लुधियाना,

लोकमत सत्याग्रह/लुधियाना/सत पाल सोनी

लुधियाना: प्रोफेसर मोहन सिंह मेमोरियल फाउंडेशन की आज यहां हुई विशेष बैठक में फैसला लिया गया कि 48वां प्रोफेसर मोहन सिंह यादगारी सांस्कृतिक मेला 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाया जाएगा। यह बैठक परगट सिंह ग्रेवाल के संरक्षण में हुई, जिसकी अध्यक्षता राजीव कुमार लवली और गुरनाम सिंह धालीवाल ने की।

बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए, राजीव कुमार लवली और गुरनाम सिंह धालीवाल ने बताया कि 20 अक्टूबर को दशहरा के त्यौहार के चलते 19 अक्टूबर को केवल एक सादे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 19 अक्टूबर को सुबह 10 बजे पंजाबी भवन के नजदीक प्रो. मोहन सिंह की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की जाएगी। इस अवसर पर जगदेव सिंह जस्सोवाल और प्रो. मोहन सिंह को श्रद्धांजलि भी भेंट की जाएगी।

लवली और धालीवाल ने बताया कि पुष्पमाला अर्पित करने के दौरान उपस्थित गायक, कवि और साहित्यकार अपने-अपने अंदाज में प्रो. मोहन सिंह को याद करेंगे। उन्होंने समस्त पंजाबी कला प्रेमियों और प्रो. मोहन सिंह मेले से जुड़ी शख्सियतों से अपील की कि वे 19 अक्टूबर को सुबह 10 बजे कार्यक्रम में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करें।

Leave a Reply