दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेस-वे पर उजीना के पास दिल्ली की ओर आने-जाने की कनेक्टिविटी का कार्य शुरू

लोकमत सत्याग्रह/ मनीष आहूजा /नूंह,

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने किया कार्य का शुभारंभ, छह माह में पूरा होगा निर्माण कार्य

केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह ने रविवार को नवरात्रों के पहले दिन जिला नूंहवासियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेस-वे पर गांव उजीना के पास दिल्ली की ओर आने-जाने के लिए कनेक्टिविटी के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आगामी छह माह में यह कार्य पूरा हो जाएगा, जिसके बाद जिला नूंह के लोगों को दिल्ली आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गांव उजीना के पास दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेस-वे पर जयपुर और बड़ोदरा की ओर जाने तथा वहां से उतरने के लिए कनेक्टिविटी पहले से उपलब्ध थी, लेकिन दिल्ली की ओर आने-जाने के लिए कनेक्टिविटी नहीं होने के कारण क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस समस्या के समाधान के लिए स्थानीय लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने क्षेत्रवासियों की इस पुरानी मांग को पूरा करने की दिशा में कदम उठाया है और कनेक्टिविटी का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके पूरा होने से जिला नूंह के लोगों को दिल्ली की ओर आवागमन करने में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, भाजपा जिला महामंत्री रमेश मानुवास, जाहिद बाई सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply