लोकमत सत्याग्रह/तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने दीपावली से पहले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता और पेंशनरों की महंगाई राहत बढ़ाने की मांग की है। 22 अक्टूबर को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेंगें।
। दीपावली से पहले महंगाई भत्ता और महंगाई राहत दो प्रतिशत बढ़ाने की मांग तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने सरकार से की है। वर्तमान में कर्मचारियों को 58 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता और पेंशनरों को राहत दी जा रही है। जबकि, एक जनवरी 2026 से भारत सरकार अपने कर्मचारियों को 60 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दे रही है।
10 महीनों से इंतजार
संगठन के प्रदेश महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने कहा कि पिछले 10 महीनों में कई त्योहार निकल गए, लेकिन सरकार ने महंगाई भत्ता और महंगाई राहत नहीं बढ़ाई। जबकि, भारत सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों को बोनस देने की घोषणा भी कर दी है। अब दीपावली आने वाली है। ऐसे में कर्मचारियों को सरकार भत्ता बढ़ाकर राहत दे।
प्रदेशभर में प्रदर्शन
इस मांग को लेकर कर्मचारी 22 अक्टूबर को भोपाल सहित जिला मुख्यालयों पर भोजनावकाश के दौरान प्रदर्शन करेंगे। भोपाल में यह प्रदर्शन केंद्रीय मुद्रणालय डाक भवन के सामने दोपहर एक बजे होगा।

