बेटे की हत्या के आरोपी पिता चंद्रवीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

लोकमत सत्याग्रह के लिए बुलंदशहर से राजेन्द्र सिंह की रिपोर्ट

खंदोई गांव में बेटे सुमित की हत्या का मामला, घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर की कार्रवाई

स्याना.थाना नरसेना क्षेत्र के गांव खंदोई में बेटे सुमित की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता चंद्रवीर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।
बताया गया कि सुमित (30) की हत्या के मामले में उसके पिता चंद्रवीर (62) पर आरोप है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आई थी। बताया गया कि सुमित के शराब पीने को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था।
घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। सुमित की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले में पुलिस की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है

मामा की तहरीर पर दर्ज हुआ था मुकदमा

खंदोई में सुमित की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के मामा की तहरीर के आधार पर आरोपी पिता चंद्रवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

शराब पीने और गाली-गलौज को लेकर घर में होता था विवाद

पुलिस पूछताछ में आरोपी चंद्रवीर ने बताया कि उसका बेटा सुमित सुबह से ही शराब का सेवन करने लगता था और शाम तक शराब पीता रहता था। वह सुबह घर से निकल जाता था और देर रात वापस आता था। घर में गाली-गलौज करने को लेकर आए दिन विवाद होता रहता था। इसी से आक्रोशित होकर उसने सुमित की हत्या कर दी।

Leave a Reply