
लोकमत सत्याग्रह / तमिलनाडु
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख अन्नामलाई के आवास पर उनकी अनुपस्थिति के दौरान “डी एम् के” सरकार ने भेजी पुलिस , डीएमके सरकार ने उनके घर के सामने लगाए गए एक बीजेपी के झंडे के खंभे को हटाने के लिए ‘मध्य रात्रि’ में पुलिस बल और क्रेन भेजी।
साथ ही पुलिस ने मौके पर एकत्र हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाईं गयी , जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए
पनैयुर में बीजेपी पार्टी के राज्य प्रमुख के अन्नामलाई के आवास की परिसर की दीवार के बाहर एक झंडा फहराने के आरोप में कई भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है ,आरोप है की झंडा कथित तौर पर सरकारी “राजमार्ग विभाग ” की रोड पर लगाया गया था।

