किन्नर मित्र के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखे गए महाराष्ट्र सरकार के बड़े मंत्री ,वाइरल वीडियो से बढ़ी मुश्किलें !

किन्नर मित्र के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखे गए महाराष्ट्र सरकार के बड़े मंत्री ,वाइरल वीडियो से बढ़ी मुश्किलें !

लोकमत सत्याग्रह / नासिक,महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री नरहरी जरवाल का एक किन्नर के साथ बेहद ही अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मंत्री जी एक ट्रांस जेंडर के साथ बिस्तर पर आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं।

वीडियो वैसे तो काफी लंबा है जो कि छुपके से बनाया गया है। अजीत पवार गुट के नेता नरहरी जरवाल का यह वीडियो वायरल होने से बड़ी मुसीबत में वह फंस गए हैं। हर तरफ से उन पर आरोपों का सिलसिला शुरू हो गया है। यह 2 मिनट का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पूरे एनसीपी में बवाल खड़ा हो गया। वीडियो में झरवाल हरे रंग का सूट पहने किन्नर के साथ बिस्तर पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं और फिर दोनों आपत्तिजनक स्थिति में भी नजर आए। वीडियो में शराब और नॉनवेज भी रखा दिखाई दिया। जिसके बाद ट्रांसजेंडर अपने कपड़े पहनते हुए भी नजर आया। इस वीडियो के बनाने के तरीके से यह तो साफ समझ आ गया कि कैमरे में मौजूद किसी तीसरे शख्स ने ही यह वीडियो जानबूझकर बनाया है। वो वीडियो उनके सरकारी निवास का बताया जा रहा है। यह वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष भी नरहरी जिरवाल पर हमलावर हो चुका है।

Oplus_0

कांग्रेस ने इसे अश्लील और अनैतिक आचरण बताया है। पार्टी ने इसे सार्वजनिक जीवन पर धब्बा करार देते हुए तत्काल कारवाई की मांग की और उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए जाने की मांग की है।

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सबकाल ने महायुती सरकार को घेरा है। उनका कहना है कि जरवाल का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होना महाराष्ट्र की राजनीति में नैतिक पतन का ज्वलंत उदाहरण है। सरकार को इस प्रकरण की गंभीरता से जांच करते हुए नरहरी जरवाल को तुरंत मंत्री पद से बर्खास्त कर देना चाहिए।

कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने भी इस पूरे विवाद को सत्तारूढ़ दलों के बीच गैंग वार का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि सरकार के भीतर चल रही खींचतान के कारण ही इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं जो राज्य की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

तो वहीं इस मामले पर जरवाल ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है और यह उन्हें ब्लैकमेल करने की साजिश है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी ने उनसे इस्तीफा नहीं मांगा है और वह वीडियो में दिख रहे व्यक्ति को पिछले 5 वर्षों से जानते हैं।

वीडियो में शराब दिखने की बात पर उन्होंने कहा कि मैं शराब पीता ही नहीं हूं। हालांकि अभी तक इस कथित वीडियो के संबंध में मंत्री जरवाल की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस तरह एनसीपी की ओर से भी इस शर्मनाक वीडियो के बारे में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। जिसमें कथित तौर पर मंत्री जरवाल दिखाई दे रहे हैं। जरवाल नासिक जिले के डिंडोरी निर्वाचन क्षेत्र से एनसीपी के विधायक हैं। यह दावा किया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो 7 महीने पुराना है। यह संकट केवल जरवाल के लिए नहीं बल्कि सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी के लिए भी एक कड़ी परीक्षा बन गई है क्योंकि पार्टी पहले से ही कई विवादों में घिरी हुई है। हालांकि जरवाल की पार्टी एनसीपी के विधायक अमोल मिटकारी ने इस पूरे मामले को एक सोची समझी साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि किसी नेता की छवि खराब करने के लिए इस तरह के वीडियो जानबूझकर वायरल किए गए हैं।

नरहरी जरवाल के कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें वह उस ट्रांसजेंडर को तोहफे और फूलों का बुके देते हुए भी नजर आ रहे हैं। जिससे यह तो साफ हो गया है कि मंत्री जी काफी समय से उस ट्रांसजेंडर को बेहद अच्छे से जानते थे।

आपको बता दें कि इससे पहले भी मंत्री जरवाल विवादों में आए थे। कुछ दिन पहले मुंबई के मंत्रालय स्थित खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के एक क्लर्क को रिश्वत लेते हुएंगे हाथों पकड़ा गया था। उस क्लर्क पर एक केमिस्ट के रद्द हो चुके लाइसेंस को बहाल करने के लिए पैसे मांगने का आरोप था। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी एसीबी ने एक जाल बिछाया और जवाल के मंत्री कार्यालय के अंदर ही कारवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस पूरी घटना के दौरान जरवाल को कड़ी आलोचना का सामना भी करना पड़ा था और अब जरवाल का यह अश्लील वीडियो चर्चा में है।

नरहरि सीताराम जिरवाल महाराष्ट्र के एक प्रमुख अनुसूचित जनजाति से आने वाले बड़े राजनीतिज्ञ हैं, जो वर्तमान में राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी कार्यरत हैं। वे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के सदस्य हैं और नासिक जिले के डिंडोरी (ST) विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते है। अक्टूबर 2024 में, जिरवाल तब चर्चा में आए जब उन्होंने आदिवासियों के आरक्षण के मुद्दे पर विरोध जताने के लिए मुंबई स्थित मंत्रालय भवन की तीसरी मंजिल से सुरक्षा जाल पर छलांग लगा दी थी।

विज्ञापन

Motorola G57 Power 5G अपनी 7000mAh की विशाल बैटरी और शक्तिशाली Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर के साथ मनोरंजन और परफॉरमेंस का बेजोड़ संगम है।

इसका शानदार 6.72″ FHD+ डिस्प्ले और 50MP Sony LYT-600 कैमरा आपके स्मार्टफोन अनुभव को एक नए और प्रीमियम लेवल पर ले जाता है।

क्या आप इस फोन के ऑफर्स या कलर ऑप्शंस के बारे में और जानना चाहेंगे?

अमेज़न से इस मोबाइल को सबसे सस्ते में खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें :- https://amzn.to/3PILPlt

Leave a Reply